बाइक सवार बदमाश महिला के गले से सोने की चेन झपटकर फरार

punjabkesari.in Sunday, Apr 30, 2017 - 12:52 PM (IST)

लुधियाना (महेश): शिमलापुरी में बाइक सवार बदमाश एक महिला के गले से सोने की चेन झपट कर फरार हो गया। वारदात के वक्त महिला अपनी बहन के साथ एक्टिवा पर जा रही थी। पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज करके मामले की छानबीन शुरू कर दी है। घटना शुक्रवार शाम करीब 6.30 बजे की है, जब सूरज नगर की रहने वाली राजिंद्र कौर (39) अपनी बहन सीमा के साथ एक्टिवा पर गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने के लिए जा रही थी। एक्टिवा सीमा चला रही थी। जब वह न्यू शिमलापुरी नैना देवी मंदिर के पास पहुंची तो पीछे से बाइक पर एक मोना युवक आया और राजिंद्र के गले में पहनी हुई सोने की चेन झपट कर फरार हो गया। राजिंद्र ने बताया कि युवक ने नीले रंग की शर्ट पहनी हुई थी। हालांकि दोनों बहनों ने शोर भी मचाया, लेकिन बदमाश पकड़ा नहीं जा सका। वह बाइक का पिछला नंबर 8633 ही देख पाई। पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News