BSF ने भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर दो घुसपैठिए मार गिराए, सर्च जारी

punjabkesari.in Wednesday, Sep 20, 2017 - 12:14 PM (IST)

गुरदासपुर/अमृतसर(विनोद/नीरज):  सीमा सुरक्षा बल ने अजनाला सैक्‍टर में भारत-पाकिस्‍तान सीमा पर दो पाकिस्‍तानी घुसपैठिये को मार गिराया है। बी.एस.एफ. ने उनके पास से चार किलाेग्राम हैरोइन, एक ए.के. 47 राइफल सहित कई हथियार और गोली बारुद बरामद किया है। उनके पास से पाकिस्‍तानी करंसी भी मिली है।

 

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार, अमृतसर के अजनाला सैक्‍टर में भारत-पाकिस्‍तान सीमा पर बी.एस.एफ. जवानों ने पाकिस्‍तान की ओर से दो लोगों को भारतीय सीमा में घुसपैठ करते हुए देखा। जवानों ने उन्‍हें रुकने को कहा, लेकिन वे नहीं रुके और बी.एस.एफ. जवानों पर फायरिंग करने लगे।

 
इसके बाद बी.एस.एफ. जवानों ने जवाबी फायरिंग की अौर दोनों घुसपैठियों को मार गिराया। जवानों ने दोनों की तलाशी ली तो उनके पास से करीब चार किलोग्राम हैरोइन और हथियार मिले। उनके पास से एक ए.के. 47 राइफल, ए.के. 47 की मैगजीन, 23 कारतूस, एक पिस्‍तौल सहित कई हथियार और गाेलियां मिली हैं। बी.एस.एफ. सूत्रों ने बताया कि मारे गए घुसपैठियों के पास से 20 हजार की पाकिस्‍तानी करंसी भी मिली है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News