मतदान से 48 घंटे पहले पार्टी के पक्ष में थी मजबूत लहरःकैप्टन

punjabkesari.in Wednesday, Feb 22, 2017 - 07:42 AM (IST)

चंडीगढ़ : पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन अमरेन्द्र सिंह ने पंजाब विधानसभा चुनावों में उनकी पार्टी को करीब 65 सीटें मिलने की उम्मीद जताते हुए, कहा कि मतदान से 48 घंटे पहले कांग्रेस के पक्ष में मजबूत लय थी और लोगों ने राज्य में स्थिरता, शासन व शांति के लिए चुनाव किया है।

इस क्रम में, अपनी अधिकृत जीवनी- द पीपल्ज महाराजा- के विमोचन के बाद चर्चा के दौरान, कैप्टन अमरेन्द्र ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है, लेकिन शिरोमणि अकाली दल मुट्ठी भर से अधिक सीटों को जीतती नहीं प्रतीत हो रही है और हम बादलों के खिलाफ खुद-ब-खुद सामने आ रहा गुस्सा देख चुके हैं। वहीं पर, पूरी तरह से तजुर्बे से हीन, आम आदमी पार्टी को पंजाब के लोग नहीं चाहते हैं।

 
इस दौरान, एस.वाई.एल के सुलगते मुद्दे पर प्रदेश कांगे्रस अध्यक्ष ने कहा कि यह केन्द्र सरकार की जिम्मेदारी बनती है कि वह सुनिश्चित करे कि इनेलो वर्कर जबरन पंजाब में न घुसें। बादल सरकार पर राज्य के पानी पर अधिकारों की रक्षा करने में पूरी तरह से विफल रहने का आरोप लगाते हुए, उन्होंने चेतावनी दी कि उक्त मुद्दा हल नहीं किये जाने पर, यह राज्य में आतंकवाद के दोबारा सिर उठाने का कारण बन सकता है। इस क्रम में, उन्होंने चेतावनी दी कि आतंकवाद का इतिहास रखने वाले दक्षिणी पंजाब को पानी से वंचित करना क्षेत्र में उग्रवाद के पैदा होने का कारण बन सकता है। इस दौरान, उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में उक्त केस को सही तरीके से पेश करने में बादलों की विफलता पर सवाल किए।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News