कैप्टन सरकार 19 सलाहकारों को करोड़ों का भुगतान कर पंजाब के खजाने को लूटना बंद करे : तरुण चुघ

punjabkesari.in Wednesday, Mar 14, 2018 - 08:57 AM (IST)

चंडीगढ़(ब्यूरो): भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री तरुण चुघ ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह की एक साल की अवधि को लोकतंत्र पर अफरशाही के हावी होने का काला अध्याय बताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री एक साल में 19 पी.ए. व ओ.एस.डी. के माध्यम से पंजाब को चलाने का अलोकतांत्रिक कार्य कर रहे हैं। पंजाब सरकार मंत्रियों व चेयरमैनों के साथ 19 सलाहकारों की फौज पर करोड़ों रुपए का खर्चा कर रही है, अब भगवान ही पंजाब की जनता को इनसे बचाए। चुघ ने कहा कि कैप्टन सरकार 2002 से 2007 के कार्यकाल की पुनरावृत्ति करके सभी लोकतांत्रिक मर्यादाओं  का उल्लंघन कर रही है। 


उन्होंने कहा की मंत्रियों से ज्यादा वेतन जो करोड़ों रुपए में है लेकर अफसरशाह मुख्यमंत्री के निवास या कार्यालय में बैठ कर पंजाब सरकार को चूना लगा रहे हैं। चुघ ने कहा कि आजाद फौजी को लोकतंत्र  व  अनुशासन में रहकर सरकार चलाने का पंजाब की जनता ने  फतवा दिया था। कैप्टन अमरेंद्र सिंह द्वारा जनादेश को अपने राजशाही अंदाज से निरस्त किया जा रहा है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News