स्वच्छता में सिविल अस्पताल राजपुरा पंजाब का पहला अस्पताल बना

punjabkesari.in Tuesday, Oct 17, 2017 - 11:47 PM (IST)

राजपुरा(के.बी./चावला) : सेहत व परिवार विभाग भारत सरकार की ओर से पंजाब के सरकारी अस्पतालों की कार्यप्रणाली व स्वच्छता में सुधार करने के लिए मिशन डायरैक्टर नैशनल हैल्थ मिशन के सौजन्य से चलाई मुहिम में सिविल अस्पताल राजपुरा पंजाब का पहला अस्पताल बन गया है जो एन.क्यू.ए.एस. के मापदंडों के अनुसार सही पाया गया है।


जानकारी के अनुसार सेहत व परिवार विभाग भारत सरकार की ओर से चलाई मुहिम में 24 अगस्त 2017 से 27 अगस्त 2017 तक केंद्रीय टीम ने सिविल अस्पताल की जांच की थी। इसके चलते सिविल अस्पताल राजपुरा को केंद्र सरकार की ओर से लगातार 3 वर्ष 10 लाख रुपए प्रति वर्ष की ग्रांट मिला करेगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News