गाडिय़ों की आपस में टक्कर; 2 की मौत, 3 घायल

punjabkesari.in Friday, Apr 28, 2017 - 12:47 AM (IST)

तलवंडी साबो: तलवंडी साबो-भटिंडा रोड पर देर रात हुए भयानक सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार परमिंद्र सिंह फौजी निवासी भागीवांदर के घर का निर्माण चल रहा है।

वह मिस्त्री बलबीर सिंह और महिंद्र सिंह निवासी तलवंडी साबो को साथ लेकरगांव भागीवांदर में मजदूरों का प्रबंध कर वापस तलवंडी साबो जा रहा था, जबकि कुलदीप सिंह मानक व उसका एक साथी मंदर सिंह पिकअप गाड़ी पर तलवंडी साबो से दूध लेकर गांव जीवन सिंह वाला जा रहे थे तो गांव भागीवांदर निकट दोनों वाहनों की आपस में टक्कर हो गई, जिस कारण परमिंद्र सिंह फौजी की मौके पर मौत हो गई, लेकिन मिस्त्री बलबीर सिंह और महिंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि पिकअप गाड़ी चालक कुलदीप सिंह मानक और उसका साथी मंदर सिंह भी घायल हो गए। 

घायलों को सहारा क्लब के वर्करों ने तलवंडी साबो के शहीद बाबा दीप सिंह सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया। अस्पताल पहुंचते ही पिकअप गाड़ी चालक कुलदीप सिंह मानक की मौत हो गई जबकि कार सवार बलबीर सिंह और महिंद्र सिंह की हालत गंभीर होने कारण उन्हें भटिंडा रैफर कर दिया गया। तलवंडी साबो की पुलिस के ए.एस.आई. मनजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिए हैं। 

एक वर्ष पहले ही आया था फौज से...
मृतक फौजी परमिंद्र सिंह एक वर्ष पहले ही फौज से आया था और अब तलवंडी साबो में रह रहा था। जहां उसके घर का निर्माण चल रहा है, जिसके लिए वह मिस्त्री को साथ लेकर मजदूरों का प्रबंध करने गया था और रास्ते में दुर्घटना घट गई। मृतक फौजी अपने पीछे पत्नी के अलावा एक बेटा और बेटी छोड़ गया है। 

घर में अकेला ही कमाई करता था मानक
मृतक कुलदीप सिंह मानक काफी समय से जीवन सिंह वाला में दूध की फैक्टरी में ड्राइवरी का काम करता था, करीब 4 वर्ष पहले उसकी शादी हुई थी, उसके 2 बच्चे भी हैं। कुलदीप सिंह मानक घर में अकेला कमाई करता था, अब उसकी मौत के बाद घर पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News