कांग्रेस ने हमेशा ही पंजाबियों को धोखा दिया: सुखबीर

punjabkesari.in Friday, Mar 23, 2018 - 10:20 PM (IST)

खटकड़कलां(त्रिपाठी/राकेश/चमन/विरदी/भनोट): शहीदे आजम स. भगत सिंह, राजगुरू तथा सुखदेव जी के वार्षिक शहादत समागमा पर शहीदे- आजम स. भगत सिंह के प्रैतिक गांव खटकड़कलां में विभिन्न पार्टियों के नेताओं तथा आम जनता ने उनको फूल अर्पित करके अपनी श्रद्धांजलि भेंट की। शिरोमणि अकाली दल के प्रधान तथा पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल, पूर्व कैबिनेट मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया, प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा मैंबर पार्लियामैंट हलका आनंद पुर साहिब, सोहन सिंह ठंडल, डा. दलजीत सिंह चीमा, चौ. नंद लाल बलाचौर,सोम प्रकाश, हरेन्द्र सिंह चंदूमाजरा विधायक सनोर तथा अन्य जहां शहीदे आजम स. भगत सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की। 

सिद्ध कभी मां-बाप का नहीं हुआ वह हमारा कैसे होगा: मजीठिया
बिक्रम सिंह मजीठिया ने पंजाब के कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू पर बरसते हुए कहा कि कांग्रेस की स्टेजों से अपने आप को अपवित्र बताने वाला बताए कि मोदी साहिब के गुण-गाण करने वाला तथा कांग्रेस को कोसने वाला किस तरह सत्य बोल रहा है यह सब जनता जानती है। मंत्री की कुर्सी की खातिर अपनी मां पार्टी के साथ धोखा करने वाला व्यक्ति कभी अपने मां-बाप का नहीं हो सकता वह हमारा आपका कैसे हो जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि स. नवजोत सिंह सिद्धू एक सच्चे पंजाबी हैं तो बताए कि उन्होंने कांग्रेस की प्रमुख सोनिया गांधी के पास से आज तक 1984 के दंगा पीड़ित सिखों के लिए इंसाफ की मांग क्यों नहीं की। 

सिद्धू केवल कुर्सी के भूखे
उन्होंने कहा सिद्धू केवल और केवल कुर्सी के भूखे हैं। उन्होंने कहा कि 2014 में मोदी साहिब के लिए प्रगोग किए शब्द आज सिद्धू साहिब कांग्रेस पार्टी की सोनिया गाधी तथा राहुल गांधी के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं भला इनको कोई पूछने वाला हो कि लोग पागल हैं। उन्होंने वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल पर तंझ कसते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार इतनी देर नहीं चल सकती क्योंकि महापुरुषों की वाणी में लिखे अनुसार जिस घर में राहु केतू हो उस घर में क्लेष के साथ और वह घर कभी तरक्की नहीं कर सकता। 

धार्मिक ग्रंथ पकड़ कर एक भी वायदा पूरा नहीं किया: सुखबीर
वहीं पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने शहीदे आजम स भगत सिंह राजगुरू, सुखदेव को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने हमेशा ही पंजाब, पंजाबियत, पंजाबियों को धोखा दिया है। शिरोमणि आकाली दल ने जो-जो वायदे किए थे वह सब पूरे किए हैं। पंजाब की मौजूदा कांग्रेस सरकार ने जो वायदे हाथ में धार्मिक ग्रंथ पकड़ कर किए थे। उनमें से एक भी वायदा पूरा नहीं किया फिर चाहे वह किसानो पर चढ़े कर्ज हो चाहे नशो के खात्मे का। इस मौके पर उपस्थित समूह में विशेश कर बुद्ध सिंह बलाकीपुर चेयरमैन, सोहन लाल ढंडा,जीत सिंह भाटिया,रवि भूषण गोयल प्रधान नगर कौंसिल बंगा, हेमंत तेजपाल,बहादर सिंह भोगल, जसविन्दर सिंह मान, सुरिन्दर सिंह, जगजीत सिंह खालसा,कुलविन्दर सिंह ढांहा, जत्थेदार संतोख सिंह, सुखदेव सिंह, कुलदीप कुमार, तथा अन्य वर्कर उपस्थित थे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News