पंजाब को खुशहाल व रंगला बनाएगी कांग्रेस सरकार, नशे का होगा खात्मा: ढेसी

punjabkesari.in Sunday, Mar 26, 2017 - 03:39 AM (IST)

जालंधर(सुधीर): कांग्रेस सरकार आते ही मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह के करीबी माने जाने वाले जालंधर निवासी गुरप्रीत सिंह (सोनू ढेसी) को मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह द्वारा ओ.एस.डी. नियुक्त करने पर शहरवासियों में खुशी की लहर पाई जा रही है। सोनू ढेसी के घर में बधाई देने वाले लोगों व कांग्रेसी वर्करों का तांता लगा हुआ है। वहीं मोहाली के जगदीप सिंह को भी ओ.एस.डी. नियुक्त किया गया है। बताया जा रहा है कि मोहाली निवासी जगदीप सिंह व जालंधर निवासी गुरप्रीत सिंह उर्फ सोनू ढेसी पिछले करीब 10 सालों से मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह के साथ जुड़े हुए हैं। सोनू ढेसी जालंधर छावनी क्षेत्र में भी पिछले कई वर्षों से लोगों की सेवा करने में जुटे हुए हैं। 

मीडिया से विशेष बातचीत दौरान सोनू ढेसी ने बताया कि लोग भी इस बार पंजाब में बदलाव चाहते थे जिस कारण पंजाबवासियों के प्यार से कांग्रेस सरकार को एक बड़ी जीत हासिल हुई है। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने जो वायदे लोगों से किए थे, उन्हें पूरा किया जाएगा। पंजाब को एक बार फिर खुशहाल व रंगला बनाया जाएगा। इसके अलावा पूरे पंजाब को नशा मुक्त किया जाएगा। अभी सरकार बने कुछ ही दिन हुए हैं, पर उसके बावजूद मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने कई नई पॉलिसियां लांच कर दी हैं। आने वाले कुछ समय में ही पंजाब के लोगों को काफी कुछ बदलाव नजर आएगा। 

उन्होंने कहा कि पंजाब को नशा मुक्त बनाने के चलते पंजाब सरकार द्वारा पुलिस अधिकारियों के साथ बैठकें की जा रही हैं। नशे के सौदागरों को बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वे कोई भी हों। अंत में उन्होंने लोगों से कहा कि वह जनता की सेवा के लिए सदैव हाजिर हैं। उन्होंने बताया कि कोई भी व्यक्ति उन्हें पर्सनल तौर पर मिल कर अपनी समस्या बता सकता है जिसका समाधान जल्द कर दिया जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News