मोटरसाइकिल स्लिप होने से दम्पत्ति घायल

punjabkesari.in Tuesday, Mar 21, 2017 - 02:54 PM (IST)

बटाला(बेरी): अलीवाल बाईपास में मोटरसाइकिल स्लिप होने से दम्पत्ति के गंभीर रूप से घायल होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में सिविल अस्पताल में उपचाराधीन बलविन्द्र सिंह पुत्र विरसा सिंह निवासी गांव पराचा ने बताया कि वह अपनी पत्नी पलविन्द्र कौर के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर नवांशहर जा रहे थे। जब वह बटाला-अलीवाल बाईपास पर पहुंचे तो अचानक मोटरसाइकिल स्लिप कर गया जिसके चलते दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें बटाला के सिविल अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती करवाया गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News