गर्भवती महिला ने एम्बुलैंस में ही दिया बच्ची को जन्म

punjabkesari.in Wednesday, Oct 18, 2017 - 09:35 AM (IST)

श्री मुक्तसर साहिब(तनेजा): सरकार द्वारा जनता की सुविधा के लिए चलाई जा रही 108 एम्बुलैंस सेवा आम लोगों केे लिए वरदान साबित हो रही है। यह एम्बुलैंस दुर्घटनाओं का शिकार हुए लोगों को अस्पताल ही नहीं पहुंचाती, बल्कि जरूरत पडऩे पर गर्भवती महिलाओं की डिलीवरी करवाने में सहायक साबित हो रही है। हलके अंदर 108 एम्बुलैंस में डिलीवरी का एक ऐसा ही मामला सामने आया है।

फिरोजपुर-श्री मुक्तसर साहिब 108 एम्बुलैंस के जिला इंचार्ज सरबजीत सिंह ने जानकारी देते बताया कि 108 एम्बुलैंस के ई.एम.टी. इन्द्रजीत सिंह भट्टी व चालक रणजीत सिंह भंगाल को जिला श्री मुक्तसर साहिब के गांव गोनियाना से गर्भवती महिला राज कौर के पति दर्शन सिंह का दोपहर 2.17 मिनट पर फोन आया कि उसकी पत्नी गर्भवती है व अचानक ही उसकी तबीयत खराब हो गई है।

जिस पर एम्बुलैंस दोपहर 2.50 पर गांव गोनियाना पहुंच गई। उन्होंने बताया कि एम्बुलैंस गर्भवती महिला को अस्पताल लेकर जा ही रही थी कि रास्ते में ही तकलीफ बढऩे के कारण दोपहर करीब 3 बजे ई.एम.टी. व चालक ने आशा वर्कर कृष्णा देवी की मदद से एम्बुलैंस में डिलीवरी करवा दी। उन्होंने बताया कि महिला ने एक लड़की को जन्म दिया व यह उनका दूसरा बच्चा है। उन्होंने बताया कि बच्चा व मां दोनों ही स्वस्थ हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News