video-देवर ने भाभी को मौत के घाट उतारा

punjabkesari.in Sunday, Jan 21, 2018 - 08:54 AM (IST)

तरनतारन: पुलिस थआना भिखी विंड अधीन पड़ते गांव मरगिंद पुरा में एक विधवा महिला की उसके देवर ने तेजधार हथियार से हमला कर हत्या कर मौत के घाट उतार दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा आरोपी की तलाश शुरु कर दी है।

  
जानकारी अनुसार मृतक किरण कुमारी विधवा रेशम सिंह का रेशम के साथ दूसरा विवाह हुआ था। पहली पत्नी से उसके दो लड़के थे और  करीब एक साल पहले उसकी मौत हो गई थी। किरण कुमारी दोनों लड़कों के साथ गांव मरगिन्दपुर में रह रही थी। सूत्रों अनुसार किरण  का देवर साहब सिंह उस पर बुरी नजर रखता था। कुछ दिन पहले साहब ने उसकी बाजू पकड़ ली थी जिसका विरोध करते किरण कुमारी ने कोलाहल डाल दिया था। इस बात का बदला लेने के लिए साहब ने उस पर किर्च के साथ हमला कर मौत के घाट उतार मौके से फरार हो गया।
 
घटना स्थल पहुंचे थाना प्रमुख भिक्खीविंड कश्मीर सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी खोज के लिए छापेमारी की जा रही है और जल्दी ही  उसे काबू कर लिया जाएगा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News