नशे में धुत्त पति ने घर को लगाई आग

punjabkesari.in Friday, Nov 17, 2017 - 11:07 AM (IST)

लुधियाना(ऋषि): नशे में धुत्त एक व्यक्ति का अपनी पत्नी से झगड़ा हो गया। गुस्साए पति ने घर को आग लगा दी। पास में गैस सिलैंडर पड़ा हुआ था शोर पडऩे पर इकट्ठे हुए आसपास घरों के लोगों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया। अगर आग लगने से सिलैंडर फट जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था। 

सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची थाना डिवीजन नं. 4 की पुलिस ने नशेड़ी पति का सिविल अस्पताल से मैडीकल करवाया। देर रात समाचार लिखे जाने तक कोई मामला दर्ज नहीं हुआ था। राम नगर में किराए के कमरे पर रहने वाला 40 वर्षीय व्यक्ति शराब पीने का आदी है। इसी बात को लेकर घर में कलेश रहता है। वीरवार को भी वह शराब पीकर दिन-दिहाड़े घर आ गया। इस बात का जब पत्नी ने विरोध किया तो दोनों का आपस में झगड़ा हो गया जिसके बाद उसने घर को आग लगा दी। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News