4 करोड़ रुपए की हैरोइन सहित 2 नशा तस्कर गिरफ्तार

punjabkesari.in Thursday, Feb 22, 2018 - 01:01 PM (IST)

नवांशहर (त्रिपाठी): सी.आई.ए.स्टाफ नवांशहर तथा काऊंटर इंटैलीजैंस रोपड़-पटियाला की संयुक्त टीम ने 2 नशा तस्करों को गिरफ्तार कर 760 ग्राम हैरोइन बरामद की है। अंतर्राष्ट्रीय मार्कीट में हैरोइन की कीमत 4 करोड़ रुपए आंकी जा रहा है। मामले संबंधी जानकारी देते हुए डी.एस.पी.(जांच) हरविन्दर सिंह ने बताया कि जिले में नशा तस्करों के खिलाफ चलाई जा रही विशेष मुहिम तहत सी.आई.ए.स्टाफ के इंचार्ज इंस्पैक्टर सुरिन्दर कुमार चांद के नेतृत्व में काऊंटर इंटैलीजैंसी रोपड़-पटियाला की टीम की ओर से एक विशेष नाकाबंदी थाना काठगढ़ के आधीन पड़ते मुख्य मार्ग बणा के पास की गई थी। इस दौरान रोपड की ओर से आ रही एक टाटा माजा गाड़ी को जब रुकने का संकेत किया तो गाड़ी चालक ने पुलिस पार्टी को चकमा देकर गाड़ी को भगाने का प्रयास किया। 

पुलिस पार्टी ने उक्त गाड़ी को काबू करके जब पड़ताल की तो उससे 760 ग्राम हैरोइन बरामद हुई। गाडी के चालक की पहचान हरमन सिंह सेखों उर्फ नन्नू पुत्र विजय सिंह सेखों हाल निवासी लुधियाना तथा चालक के साथ बैठे व्यक्ति की पहचान सन्नी सूद पुत्र मनमोहन सूद निवासी लुधियाना के तौर पर की गई है। डी.एस.पी. ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ थाना काठगढ में एन.डी.पी.एस.के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों को आज अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा तांकि हीरोईन की सप्लाई लेने वालों तथा किस स्थान पर आगे बेची जानी थी संबंधी जानकारी हासिल हो सके। इस अवसर पर डी.एस.पी.हरदीप सिंह तथा इंस्पैक्टर सुरिन्दर चांद के अतिरिक्त संयुक्त टीम के सदस्य उपस्थित थे। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News