नाभा जेल एक बार फिर सुर्खियों में,कैदी को नशा देकर साथी फरार

punjabkesari.in Thursday, Dec 07, 2017 - 03:24 PM (IST)

नाभाः नाभा जेल ब्रेक कांड को एक साल से अधिक का समय बीत चुका है। पर अभी भी जेल खामियों के कारण सुर्खियों में रहती है। यहां से मोबाईल का प्रयोग करने के साथ नशे को जेल के अंदर ले जाना आम बात है।   


ताजा मामले में वरूण कुमार निवासी पठानकोट एन.डी.पी.सी.एक्ट के तहत 10 साल की नाभा जेल में सजा काट रहा है। उसे उसके 2 साथी घरेलू सामान देने आए थे। वह सामान के साथ उसे पौने 3 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद दे गए। सामान की तलाशी लेने पर पुलिस ने उक्त नशीला पदार्थ बरामद किया। इसकी जानकारी तुरंत नाभा कोतवाली को दी गई। पुलिस ने  कैदी वरूण के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।   


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News