7 किसान जत्थेबंदियों ने किया बरनाला में महारैली का ऐलान

punjabkesari.in Monday, Jul 17, 2017 - 10:35 AM (IST)

मानसा (जस्सल): कर्जामाफी समेत किसान मसलों को लेकर 7 किसान जत्थेबंदियों की तरफ से 22 अगस्त को बरनाला में महारैली करने का ऐलान किया गया है। किसान यूनियन उगराहां की तरफ से जत्थेबंदी के मानसा जिले के साथ संबंधित सरगर्म वर्करों की बैठक खोखर कलां के गुरुद्वारा साहिब में की गई।

इस मौके संबोधन करते प्रांतीय महासचिव सुखदेव सिंह कोकरी कलां ने किसानों को आह्वान किया कि वे आत्महत्याएं के रास्ते चलने की बजाए जत्थेबंद होकर मैदान में उतरें। इस अवसर जत्थेबंदी के प्रांतीय सीनियर उप प्रधान झंडा सिंह जेठूके, जिला प्रधान राम सिंह भैणीबाघा, इंद्रजीत सिंह झब्बर, महेंदर सिंह रोमाना, सुखदेव सिंह गोरखनाथ ने भी संबोधन किया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News