भाकियू एकता उगराहा ने किया थाने का घेराव

punjabkesari.in Thursday, Dec 07, 2017 - 03:42 PM (IST)

चाऊके(रजिंद्र): भाकियू एकता उगराहा ने आर.टी.ओ. द्वारा किसानों के 2 ट्रैक्टरों व ट्रालियों का चालान कर सदर थाना रामपुरा गिल कलां में खड़े क रने के कारण थाने का घेराव किया। इस मौके पर ब्लाक अध्यक्ष सुखदेव सिंह जवंधा, महिला विंग नेता परमजीत कौर पित्थो, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गुलाब सिंह ने कहा कि मिट्टी फैंकने के कारण आर.टी.ओ. चालान काट कर ट्रैक्टर को थाना रामपुरा गिल कलां में बंद कर दिया था।

उन्होंने बताया कि सरकार ने किसानों के ट्रैक्टर पर टैक्स लगा दिया है। इससे किसानों को परेशानी हो रही है, वहीं आर.टी.ओ. की ओर से किसानों को परेशान किया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक किसानों के ट्रैक्टर वापस नहीं दिए जाते तब तक आंदोलन किया जाएगा जिसकी शुरूआत कल से होगी। वह आज थाने का घेराव कर प्रशासन को एक दिन का समय दे रहे हैं। इस मौके पर हरदीप सिंह, निक्का सिंह, सुखविंद्र सिंह, नछत्तर सिंह, भोला सिंह आदि मौजूद थे।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News