पंजाब के पूर्व भाजपा प्रधान कमल शर्मा को पड़ा दिल का दौरा

punjabkesari.in Friday, Mar 24, 2017 - 07:53 PM (IST)

चंडीगढ़/लुधियाना: पंजाब भाजपा के पूर्व अध्यक्ष कमल शर्मा को सीने में दर्द होने के बाद आज यहां एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हीरा डीएमसी हर्ट इंस्टीट्यूट के मुख्य हदय चिकित्सक जीएस वांडर ने बताया कि शर्मा की एंजियोप्लास्टी की गई है और उनकी हालत सुधर रही है। 


शर्मा के परिवार के सदस्यों ने बताया कि 47 वर्षीय भाजपा नेता ने आज सुबह फिरोजपुर में अपने घर पर सीने में दर्द की शिकायत की थी। उन्हें फिरोजपुर के एक अस्पताल में ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उन्हें लुधियाना के हीरो डीएमसी हर्ट इंस्टीट्यूट भेज दिया।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News