फौज में भर्ती करवाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाला गिरफ्तार

punjabkesari.in Friday, Apr 28, 2017 - 10:30 AM (IST)

लुधियाना (ऋषि): फौज में भर्ती करवाने के नाम पर युवाओं को ठगने वाले एक शातिर को कमिश्ररेट पुलिस की तरफ से गिरफ्तार किया गया है। देर रात समाचार लिखे जाने तक उससे गहनता से पूछताछ की जा रही थी। जानकारी के अनुसार पुलिस ने यमुनानगर के रहने वाले रणवीर सिंह को जगराओं पुल के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि उक्त आरोपी युवाओं को भर्ती करवाने का लालच देकर अपनी ठगी का शिकार बनाता है। जिस पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। 


अब तक की जांच में सामने आया है कि उक्त आरोपी का भाई फौजी है। जो जालंधर में किसी अधिकारी के साथ जुड़ा हुआ है। उसी के नाम पर वह ठगी कर रहा था। प्रत्येक व्यक्ति से वह भर्ती के नाम पर 2 लाख 50 हजार रुपए वसूलता था। वहीं पुलिस के अनुसार पकड़ा गया आरोपी अपने गांव का सरपंच है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी हुई है कि वह कितने लोगों से ठगी कर चुका है और आज से पहले उसके खिलाफ कोई मामला दर्ज है या नहीं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News