सहेलियों के साथ माथा टेकने जा रही लड़की के साथ युवकों ने किया ऐसा गंदा काम कि...

punjabkesari.in Tuesday, Sep 05, 2017 - 09:43 PM (IST)

श्री आनंदपुर साहिब(बाली): नाबालिग लड़की के साथ कथित दुष्कर्म का प्रयास करने वाले दो नौजवानों का पुलिस को 8 सितंबर तक पुलिस रिमांड मिला है। जानकारी के अनुसार एएसआई हरमेश लाल ने बताया कि गत दिवस अपनी दो सहेलियों के साथ माथा टेकने आई नाबालिग लड़की के साथ सहेलियों के साथ आए दो युवकों ने भाखड़ा नहर के पास लड़की के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया और लड़की ने बचने के लिए भाखड़ा नहर में छलांग लगा दी।

 

जिस पर लड़की के पिता के बयानों के आधार पर आरोपी जसवीर सिंह उर्फ सतनाम पुत्र अमरीक सिंह निवासी गुरु नानक देव कालोनी कुराली तथा गुरजोत सिंह उर्फ जोत पुत्र हरजिन्द्र सिंह निवासी गांव चतामला को गिरफ्तार कर लिया था। जिन्हें माननीय अदालत में पेश किया गया। माननीय अदालत ने दोनों युवकों को 8 सितंबर तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। वहीं दूसरी ओर पुलिस ने गोताखोर बुला कर भाखड़ा नहर में से लड़की की तलाश शुरू कर दी है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News