सतनाम मर्डर केस में गोंडर गैंग का हाथ, पुलिस की आरोपियों से सांठगांठ के आरोप

punjabkesari.in Wednesday, Dec 13, 2017 - 08:51 AM (IST)

चंडीगढ़ (बृजेन्द्र): सैक्टर 38 स्थित गुरुद्वारा संत सर साहिब के पास 9 अप्रैल, 2017 को होशियारपुर में आते गांव खुर्दा के सरपंच सतनाम सिंह की गोलियां चला की गई निर्मम हत्या के मामले में मृतक के भाई ने चंडीगढ़ पुलिस पर आरोपियों से मिलीभगत के आरोप जड़ते हुए सी.बी.आई. या एन.आई.ए. से जांच की मांग की है। वहीं, हाईकोर्ट से मांग की गई है कि वह केस की जांच की मॉनिटरिंग करे। 


मृृतक के भाई परमिंद्र सिंह ने आरोपों में कहा है कि पुलिस निष्पक्ष जांच नहीं कर रही व जांच में ढील बरत रही है ताकि साक्ष्य धुल जाएं जिसका लाभ आरोपियों को मिले। हाईकोर्ट ने याचिका पर सुनवाई करते हुए केंद्र सरकार समेत अन्य प्रतिवादियों को 19 दिसम्बर के लिए नोटिस जारी किया है। मामले में केंद्र सरकार, सी.बी.आई., एन.आई.ए., होम सैक्रे टरी, चंडीगढ़ प्रशासन, डी.जी.पी. चंडीगढ़, एस.एस.पी. चंडीगढ़ व एस.एच.ओ. मलोया राम रतन पार्टी बनाए गए हैं। 

 

याची ने अपने भाई की हत्या के पीछे कारण बताते हुए कहा है कि सतनाम निशान सिंह हत्याकांड में गवाह/चश्मदीद था जिसमें प्रदीप सिंह व उसका पिता कुलदीप सिंह, मां गुरबख्श कौर, चनप्रीत सिंह उर्फ चन्ना, राजविंद्र सिंह उर्फ राजा, अमरीक सिंह, उसका बेटा अर्शदीप सिंह तथा काका शामिल था। 11 अप्रैल के लिए वह केस सतनाम सिंह की गवाही के लिए तय हुआ था। मामले में सतनाम सिंह और निशान सिंह की पत्नी हरप्रीत कौर चश्मदीद गवाह थे जिन्हें आरोपी पक्ष के रिश्तेदारों व जानकारों के जरिए मुकरने के लिए धमकियां मिल रही थीं। सतनाम सिंह ने हाईकोर्ट में सुरक्षा की मांग भी की थी।

 

2 फरवरी, 2015 को हाईकोर्ट ने एस.एस.पी. होशियारपुर व संबंधित एस.एच.ओ. को सतनाम सिंह व हरप्रीत कौर को गवाही के लिए आवश्यक सुरक्षा प्रदान करने के आदेश दिए थे। 10 फरवरी को सतनाम सिंह के मुख्य बयान दर्ज हो गए थे व 11 फरवरी के लिए सतनाम सिंह के आगामी बयानों के लिए सुनवाई तय हुई थी। सतनाम सिंह पर मुकरने के लिए दबाव डाला जा रहा था व उसे धमकियां मिल रही थीं मगर उसने मुकरने से मना कर दिया था जिसे लेकर आरोपी पक्ष ने सतनाम की हत्या की साजिश रची। उन्होंने कांट्रैक्ट किलर/गैंगस्टर विक्की गोंडर गैंग से यह काम करवाया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News