पंजाब सरकार ने की 673 स्टाफ नर्सों व 919 हैल्थ वर्करों की नियुक्ति : ब्रह्म महिंद्रा

punjabkesari.in Friday, Apr 21, 2017 - 09:55 AM (IST)

चंडीगढ़/जालन्धर  (ब्यूरो, वीरेन्द्र): आज स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने मुख्यमंत्री पंजाब कैप्टन अमरेंद्र सिंह की गतिशील अगुवाई में 673 स्टाफ नर्सों और 919 हैल्थ वर्करों की नियुक्ति को स्वीकृति दे दी है। 
इन नवनियुक्त पैरा-मैडीकल स्टाफ को स्वास्थय विभाग के विभिन्न सरकारी अस्पतालों, सब-डिवीजनल अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थय केंद्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों तथा सब-सैंटर्ज में नियुक्त किया जाएगा। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री ब्रह्म महिंद्रा ने कहा कि अब इस भर्ती से स्वास्थ्य विभाग को विभिन्न स्कीमों और कार्यक्रमों को लागू करने में बड़े स्तर पर सफलता मिलेगी। 


ब्रह्म महिंद्रा ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा नियुक्ति पत्र नवनियुक्त कर्मचारियों को उनके पोस्टल पता और संबंधित सिविल सर्जनों को एक सप्ताह के दौरान भेजे जाएंगे। उन्होंने आगे बताया कि स्टाफ नर्सों की भर्ती प्रक्रिया को संपूर्ण कर लिया गया है जबकि मल्टीपर्पज हैल्थ वर्कर्ज की भर्ती संबंधी काऊंसलिंग  की जानकारी 2 दिनों के भीतर स्वास्थ्य विभाग की वैबसाइट पर डाल दी जाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News