जाखड़ की जीत मोदी की तानाशाह सरकार के अंत का आगाज साबित होगी: अवतार हैनरी

punjabkesari.in Monday, Oct 16, 2017 - 11:10 AM (IST)

जालंधर (चोपड़ा): पंजाब प्रदेश कांग्रेस के प्रधान व सांसद सुनील जाखड़ की जीत केंद्र में मोदी की तानाशाह सरकार के अंत का आगाज साबित होगी और 2019 के लोकसभा चुनावों में कांग्रेस की जीत का मार्ग प्रशस्त करेगी। ये विचार प्रदेश कांग्रेस के उपप्रधान व पूर्व कैबिनेट मंत्री अवतार हैनरी ने व्यक्त किए।

उन्होंने बताया कि गुरदासपुर उपचुनाव में जाखड़ ने 1.93 लाख वोटों के ऐतिहासिक अंतर से जीत हासिल की है जो कि साबित करता है कि नोटबंदी, जी.एस.टी. व अन्य जनविरोधी नीतियों के कारण आक्रोशित जनता ने अपने दिल का गुबार निकाला है। हैनरी ने कहा कि लोग बादल सरकार के 10 वर्षों के कार्यकाल के दौरान हुए भ्रष्टाचार, ज्यादतियों व ड्रग माफिया, केबल माफिया, शराब माफिया द्वारा मचाई लूट-खसूट को कतई भूले नहीं हैं।

अब भाजपा को भी भली-भांति समझ लेना चाहिए कि देश की जनता अब सोनिया गांधी की अगुवाई में डा. मनमोहन सिंह की सरकार को पुन: याद करने लगी है। उन्होंने कहा कि कै. अमरेन्द्र एक कुशल शासक  हैं और प्रदेश की जनता बखूबी जानती है कि वह विधानसभा चुनावों में जनता से किए हरेक वायदे को पूरा करके दिखाएंगे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News