गुरदासपुर उपचुनाव को लेकर कांग्रेस ने क्रिकेटर्स  तक लगाई अप्रोच

punjabkesari.in Saturday, Aug 19, 2017 - 04:33 PM (IST)

गुरदासपुरःसांसद तथा अभिनेता विनोद खन्ना के निधन के बाद खाली हुई गुरदासपुर सीट पर जीत हासिल करने के लिए सभी पार्टियां तैयारियों में जुट गई हैं। उनकी हर संभव कोशिश है कि इस सीट पर जीत हासिल की जा सकी।

अब कांग्रेस को ही ले लीजिए वह इस सीट पर सेलिब्रिटी  को उतारने की फिराक में हैं। इसके लिए पार्टी ने क्रिकेट युवराज सिंह,हरभजन सिंह से संपर्क किया था। पर अभी तक उनकी तरफ से कोई जबाव नहीं  है। वहीं कुछ कांग्रेसी नेताओं ने इसके लिए युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह का नाम भी सुझाया था,जिसे नजर अंदाज कर दिया गया।

उल्लेखनीय है कि गुरदासपुर सीट विनोद खन्ना के 27 अप्रैल को निधन के बाद से रिक्त है। इस पर 6 माह के अंदर उपचुनाव करवाए जाने हैं। मार्च माह में सत्ता में आने के बाद कांग्रेस के लिए इस सीट पर जीत हासिल करना एक कठिन परीक्षा की तरह है। इस सीट पर अभिनेता विनोद 4 बार सांसद चुने गए थे।  वह सिर्फ एक बार 2009 में पूर्व कांग्रेस प्रधान प्रताप सिंह बाजवा से हारे थे।

हालांकि कई कांग्रेसी नेता इस सीट से किसी भी भी सेलिब्रिटी को उतारने के पक्ष में नहीं है। उनका तर्क है कि  इस सीट पर ऐसे शख्स को खड़े करना चाहिए जो 2019 के  लोकसभा चुनाव के लिए तैयार किया जा सके। वहीं इस सीट के लिए बाजवा की पत्नी चरणजीत कौर बाजवा , पंचायत मंत्री तृप्त राजिंद्र सिंह बाजवा के बेटे रवि नंदन सिंह बाजवा तथा कैप्टन अमरेंद्र सिंह के राजनीतिक सचिव अमरदीप सिंह का नाम लिया जा रहा है। 

 बाजवा विरोधी कांग्रेसी नेता उनकी पत्नी को टिकट दिए जाने के पक्ष में नहीं। इसलिए उन्होंने  सुनील जाखड़ का नाम प्रस्तावित किया था, लेकिन जाखड़ ने चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया है। गुरादापुस उपचानाव का एेलान किसी भी समय हो सकता है। अब देखना है कि कांग्रेस इस सीट पर किस सेलिब्रिटी या नेता को उतारती है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News