सत्ता में आते ही कांग्रेस ने बदले की कार्रवाई शुरू की: मलूका

punjabkesari.in Monday, Mar 20, 2017 - 02:54 PM (IST)

भटिंडा (विजय): मार्कीट कमेटी के पूर्व अध्यक्ष व शिरोमणि अकाली दल के नेता रॉकी कांसल को पुलिस द्वारा अदालत में हिरासत में लिए जाने का सख्त विरोध करते हुए जिला परिषद के चेयरमैन गुरप्रीत सिंह मलूका ने कहा कि कांग्रेस ने सत्ता में आते ही अकाली कार्यकत्ताओं को झूठे मामले में फंसाना शुरू कर दिया है। मलूका के नेतृत्व में दर्जनों अकाली कार्यकत्ताओं ने एस.डी.एम. कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया व रॉकी कांसल के विरुद्ध झूठे मामले रद्द करने की मांग की। मलूका ने कहा कि रॉकी कांसल को झूठे मामले में नामजद किया गया है जबकि जांच में पुलिस ने पाया कि जिस दिन घटना हुई उस दिन रॉकी कांसल शहर में मौजूद ही नहीं थे जिसके उन्होंने प्रमाण भी दिए। 

रॉकी कांसल को जमानत मिल गई थी परन्तु राजनीतिक दबाव के चलते रामपुरा पुलिस ने रॉकी कांसल को न्यायालय परिसर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति से रॉकी कांसल के विरुद्ध शिकायत दर्ज करवाने की कोशिश की जिसका शहर वासियों ने विरोध किया। मजबूर होकर पुलिस को दबाव के आगे झुकना पड़ा और रॉकी कांसल को रिहा कर दिया। पुलिस ने अदालत के आदेशों की भी अबमानना की जिस संबंधी शीघ्र ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News