फिर कटी 3 महिलाओं की चोटी, दहशत में लोग

punjabkesari.in Thursday, Sep 14, 2017 - 09:35 AM (IST)

जुगियाल/पठानकोट/शाहपुरकंडी (शर्मा, शारदा, सौरभ): चोटी कटने की दिनों-दिन बढ़ती घटनाओं से लोगों के मन में दहशत बन रही है। इसी के तहत गांव कोट में बुधवार दोपहर एक महिला की बैठे-बैठे ही चोटी कट गई। पीड़ित कंचन के पति चैन सिंह वासी गांव कोट ने बताया कि वह दोपहर को करीब 2 बजे रसोई में खाना बना रही थी कि अचानक उसको बहुत तेज सिरदर्द होने लगा जिसके चलते वह रसोई से निकलकर अपने कमरे में पहुंची और बेहोश हो गई। 

इसी दौरान जब वह रसोई से पानी लेने गया तो देखा कि कंचन की चोटी कट कर नीचे गिरी पड़ी थी। कंचन को शाहपुरकंडी के सरकारी अस्पताल में लाया गया, जहां वह खबर लिखे जाने तक बेहोश थी। वहीं सुजानपुर के मोहल्ला घुमियारां में आज सुबह एक महिला की चोटी कट गई, जिसके सदमे से महिला बेहोश हो गई। पिंकी कुमारी के पति पवन मनहोत्रा ने बताया कि उसकी पत्नी रोज की तरह अपने घर में सुबह साफ-सफाई कर रही थी, तो उसकी भाभी ने उसे बताया कि उसके एकाएक बाल कटकर नीचे गिरे हुए हैं। इसके बाद जब उसकी पत्नी ने अपनी चुनरी हटाई तो देखा की उसकी चोटी कट चुकी थी। उसे देखते ही वह बेहोश हो गई। 

उन्होंने बताया कि जिस समय यह घटना हुई उस समय पत्नी के आसपास कोई नहीं था। ऐसे में उन्हें यह समझ नहीं आ रहा कि उनकी पत्नी की चोटी कैसे कट गई। निकटवर्ती गांव ऐमां गुज्जरां निवासी वृद्ध महिला की चोटी कटने की सूचना है जिसे अद्र्ध-बेहोशी की हालत में सिविल अस्पताल लाया गया जहां उसकी पहचान बतौर राज रानी हुई। उसने बताया कि अचानक ही उसके बालों में ङ्क्षखचाव हुआ और वह बेहोश होकर गिर गई। इसी दौरान उसकी चोटी कट गई।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News