तपती गर्मी ने बढ़ाया तापमान, लोगों के पसीने छूटे

punjabkesari.in Sunday, Jun 25, 2017 - 11:53 AM (IST)

जालंधर (राहुल): तपती गर्मी ने 2 से 3 डिग्री सैल्सियस तक तापमान बढ़ा दिया और लोगों के पसीने निकल गए। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 37.1 डिग्री सैल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सैल्सियस रहा। कल आसमान में बादल छाए रहने के बावजूद तापमान में तेजी आएगी।

26 जून से आसमान में बादलों के छाए रहने, गरज-चमक के साथ धूल भरी आंधी चलने व बारिश होने की संभावना है। 27 जून के बाद तापमान में गिरावट आनी शुरू होगी। आगामी 30 जून तक अधिकतम तापमान 33 डिग्री सैल्सियस व न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सैल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News