अदालत के फैसले के बाद दलेर मेहंदी ने वीडियो शेयर कर दी सफाई

punjabkesari.in Friday, Mar 16, 2018 - 06:14 PM (IST)

पटियालाः कबूतरबाजी के मामले में फंसे पॉप गायक दलेर मेहंदी को कोर्ट ने आज दोषी करार देते हुए 2 साल कैद की सजा के साथ-साथ 2 हजार रुपए का जुर्माना भी किया है। उसके फौरन बाद मेंहदी को पंजाब पुलिस ने कस्टडी में ले लिया है। हालांकि, सजा सुनाए जाने के थोड़ी देर बाद ही उन्हें जमानत दे दी गई। इसके बाद दलेर मेहंदी ने ट्वीट कर कहा कि पिछले 14 वर्ष से ये केस मेरे भाई के नाम पर चल रहा था जिनका इस गत वर्ष निधन हो गया था। उन्होंने कहा कि अदालत को मेरे खिलाफ कोई सबूत नहीं मिला फिर भी उनका कहना है कि मेरी छत्रछाया में ये सब कुछ हुआ। कोर्ट के फैसले का दुख तो हुआ लेकिन अब हम उच्च न्यायालय में अपील करेंगे।

 

क्या आरोप थे?
 दलेर मेहंदी और उनके भाई शमशेर सिंह पर आरोप था कि वह कुछ लोगों को अपनी टीम का हिस्सा बताकर गैरकानूनी तरीके से विदेश ले गए थे। इसके लिए वह लोगों से मोटी रकम लेते थे। यह मामला 1998 से 2003 के बीच का है।

कैसे सामने आया दलेर का नाम?
दलेर के भाई शमशेर मेहंदी के खिलाफ सितंबर, 2003 में एफआईआर दर्ज की गई थी। शमशेर मेहंदी, दलेर मेहंदी के बड़े भाई हैं। पूछताछ में दलेर मेहंदी का नाम भी इस मामले में आया था। 2003 में ही उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया था। अब 15 साल बाद इस मामले में फैसला आया है। ऐसा आरोप है कि मेहंदी और उनके भाई ने 1998 और 1999 के दौरान अमेरिका में दो बार शो किए थे। जब भारत लौटे तो उनकी टीम के 10 मेंबर अमरीका में ही रह गए थे। उधर, एक बार एक अभिनेत्री के साथ अमेरिकी यात्रा पर गए दलेर ने तीन लड़कियों को सैन फ्रांसिस्को छोड़ दिया था। अक्तूबर 1999 में भी दोनों भाई एक बार फिर कुछ अभिनेताओं के साथ अमरीका गए थे और इस दौरान तीन लड़कों को न्यू जर्सी में छोड़ दिया गया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News