उद्योगों को रात में मिलने वाली 1 रुपए प्रति यूनिट की छूट 1 अप्रैल से होगी बंद !

punjabkesari.in Saturday, Mar 25, 2017 - 12:47 AM (IST)

खन्ना(शाही): पंजाब स्टेट रैगुलेटरी कमीशन ने अभी तक पावर कॉम के लिए साल 2017-18 का बिजली टैरिफ घोषित नहीं किया है। मौजूदा साल 2016-17 में 1 अक्तूबर से 31 मार्च तक उद्योगों द्वारा रात को प्रयोग होने वाले बिजली यूनिटों पर 1 रुपए प्रति यूनिट छूट दी गई थी, जिसका उद्योग विशेष फायदा उठा रहे थे। चूंकि पहले से घोषित छूट 31 मार्च तक ही दी गई थी। संभवत: यह छूट 1 अप्रैल से बंद हो सकती है। 

साल 2016-17 के टैरिफ आर्डर में शाम 6 से 10 बजे तक पीक लोड में चलने वाले उद्योगों पर जुर्माना हटाकर इस दौरान प्रयोग होने वाली बिजली खपत पर अलग से रेट तय किए गए थे। साल 2017-18 का टैरिफ घोषित न होने से नजदीक आ रहे 1 अप्रैल के बाद पीक लोड में चलने वाले उद्योगों के लिए क्या पालिसी होगी, अभी तक तय नहीं है, जिससे उद्योग असमंजस की स्थिति में हैं कि इस समय प्रयोग किए जाने वाले यूनिटों पर जुर्माना लगेगा या साल 2016-17 के टैरिफ आर्डर  के अनुसार अलग से रेट तय होगा। 

मौजूदा साल 2016-17 में 1 अगस्त से 30 सितम्बर तक पीक लोड रेट आम रेट के साथ 2 रुपए प्रति यूनिट अलग से व 1 अक्तूबर से 31 मार्च तक पीक लोड में केवल तय रेट ही देना था। इसमें अलग से कोई सरचार्ज नहीं लगाया गया था। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News