....तो ऐसे हुई कांग्रेस की बम्पर जीत

punjabkesari.in Sunday, Mar 12, 2017 - 01:54 AM (IST)

जालंधर: 2014 के लोकसभा चुनाव में 4 सीटों पर सिमटी कांग्रेस ने शनिवार को आए विधानसभा चुनाव के नतीजों में अपने ही पिछले सारे रिकार्ड तोड़ दिए। पार्टी के इस प्रदर्शन का सबसे बड़ा कारण भाजपा के वोट कांग्रेस की तरफ शिफ्ट होना रहा। लोकसभा के चुनाव में 33.19 फीसदी वोटों के साथ 45,75,879 वोट हासिल करने वाली कांग्रेस शनिवार को आए विधानसभा चुनाव के नतीजों में 59,24,995 वोटों के साथ 38.5 प्रतिशत वोट हासिल करने में सफल रही।

 

भाजपा को 2014 के लोकसभा चुनाव में 12,09,004 वोट मिले थे और पार्टी का वोट प्रतिशत 8.77 रहा था, जबकि विधानसभा चुनाव में पार्टी को 8,19,927 वोट मिले और उसका वोट प्रतिशत 5.3 रहा। 2012 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 9,98,098 वोट हासिल किए थे और 7.18 प्रतिशत वोट शेयर के साथ 12 सीटों पर जीत हासिल की थी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News