दिल्ली से अगवा जैन संत साहनेवाल में मिले

punjabkesari.in Sunday, Oct 15, 2017 - 02:07 PM (IST)

साहनेवाल/कोहाड़ा, लुधियाना (स.ह., तरुण): पुरानी दिल्ली के रूप नगर इलाके से कथित रूप से अगवा किए गए एक जैन संत को अपहत्र्ता बेहोशी की हालत में आधी रात को साहनेवाल हवाई अड्डे के नजदीक फैंक कर फरार हो गए। 

होश आने पर किसी तरह उक्त जैन संत गनी राजिंदर विजय जी.टी. रोड पर जमींदारा ढाबा के नजदीक स्थित एक दुकानदार के पास पहुंचे। जहां से दिल्ली एक जैन समाज के व्यक्ति को फोन कर जानकारी दी। जैन संत के अचानक अपहरण की सूचना से दिल्ली के जैन समाज में हड़कंप मच गया। इसके बाद जैन समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने दिल्ली में बैठे भाजपा मंत्री राजनाथ सिंह से संपर्क साधा, जिसके बाद गृह मंत्रालय से तुरंत दिल्ली पुलिस को कार्रवाई के आदेश मिले। इसके बाद हरकत में आई दिल्ली पुलिस ने लुधियाना पुलिस से संपर्क साधा और पुलिस टीमें लुधियाना रवाना कीं।  

सूचना मिलने के बाद स्थानीय थाना पुलिस व ए.डी.सी.पी.-4 राजवीर सिंह की पुलिस टीमें मौके पर पहुंचीं। शुरूआती जांच के बाद सिविल अस्पताल में मैडीकल करवाने के बाद दिल्ली पुलिस जैन संत को लेकर दिल्ली के लिए रवाना हो गई। सूत्रों के अनुसार इस पूरे घटनाक्रम में कुछ साजिशें रची गई हैं जो जांच में धीरे-धीरे सामने आ रही हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News