पंडित नेहरू  के जन्मदिवस पर भी नहीं जागा प्रशासन, खस्ता हालत में मिली प्रतिमा

punjabkesari.in Tuesday, Nov 14, 2017 - 04:16 PM (IST)

नाभाः पूरा देश अाज जहां भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू का जन्मदिवस मना रहा है वहीं दूसरी तरफ रियासती शहर नाभा में  पंडित नेहरू के चिल्ड्रेन पार्क में लगी प्रतिमा की खस्ता हालत बनी हुई है।

 

पंडित जवाहर लाल नेहरू ने 1923 में गंगसर जैतो  मोर्चे में नाभा में जेल काटी थी और उनके  इतिहास की संभाल के लिए जेल भी बनाई हुई है। शहर निवासियों ने पंडित जवाहर लाल नेहरू के इतिहास की  संभाल के लिए कैप्टन सरकार से गुहार लगाई है।


दूसरी तरफ नगर कौंसिल के जे.ई हेमंत कुमार के साथ बात की गई तो उनका कहना था कि फंड की कमी होने के कारण पार्क की खस्ता हालत बनी हुई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News