आंकड़े दिखा कर जिम्मेदारियों से भाग रहे हैं पंजाब के मंत्री जी !

punjabkesari.in Tuesday, Nov 14, 2017 - 10:47 AM (IST)

लुधियाना:  पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में बद से बदतर हो रही हवा की गुणवत्ता पंजाब के सेहत मंत्री को चिंता का विषय नहीं लगती। शायद इसी लिए जहरीली हवा में सांस लेने वालों को कैबिनेट मंत्री ब्रह्म मोहिंद्रा आंकड़ों की दवा देकर अपनी जिम्मेदारी पर पर्दा डालने की कोशिश कर रहे हैं। इसके साथ ही पराली जलाने वालों पर उन्होंंने कानून के मुताबिक कार्रवाई तो क्या करनी है वह तो ख़ुखुद ही बेबस होकर कह रहे हैं कि पराली जलाने वाले भी अपने ही लोग हैं, अब किन पर कार्रवाई की जाए।
 

दिल्ली में प्रदूषण के लिए पंजाब-हरियाणा को जिम्मेदार बताने वाले केजरीवाल को ब्रह्म मोहिंद्रा ने इस मामले पर राजनीति न करने की सलाह दी है और इस प्रदूषण से निपटने के लिए सभी को एक मंच पर आने की सलाह दी है।


पक्खोवाल रोड स्थित नेहरू सिद्धांत केंद्र ट्रस्ट की ओर से भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू का 128वां जन्म दिवस धूमधाम व श्रद्धापूर्वक मनाया गया। पंजाब के स्वास्थ्य और परिवार भलाई मंत्री ब्रह्म महिंद्रा मुख्यातिथि के रूप में वहीं पहुंचे थे। ब्रह्म महिंद्रा ने पंडित जवाहर लाल नेहरू को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि देश को आत्मनिर्भर बनाने में उनका सबसे अधिक योगदान है। 


 
इन शख्सियतों को मिले अवार्ड 


ट्रस्ट की ओर से वर्ष 2017 सतपाल मित्तल राष्ट्रीय अवार्ड दिल्ली मैट्रो रेल कार्पोरेशन के एम.डी. डा. मंगू सिंह (व्यक्तिगत श्रेणी) और वेयरफुट कॉलेज, तिलौनिया, राजस्थान शैक्षणिक श्रेणी में शानदार सेवाओं के लिए दिया गया। इसके अलावा सतपाल मित्तल प्रशंसनीय अवार्ड अशोक चटेल पैलियम इंडिया, थीरू वनथपुरम और डा. नितिन कुमार आनंद छत्तीसगढ़ को दिया गया। पिछले दिनों आयोजित नेहरू ट्रॉफी की विजेता खालसा महिला कालेज सिविल लाइंस को भी ट्रॉफी प्रदान की गई। इस अवसर पर विधायक सुरिंद्र डाबर, विधायक संजय तलवाड़, नेहरू सिद्धांत केंद्र ट्रस्ट के महासचिव विपन गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित थे।


पराली जलाने के मुद्दे पर राजनीति न करे आप 


समारोह के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने पंजाब में धुएं व धुंध के कारण प्रदूषित हो रहे पर्यावरण पर ङ्क्षचता प्रकट करते हुए कहा कि मौजूदा समय में प्रदूषण के स्थायी हल की जरूरत है। ऐसे में सभी राजनीतिक पाॢटयों को उक्त मुद्दे पर राजनीति करने की बजाय इसके समाधान के लिए सांझे प्रयत्न करने चाहिएं। ब्रह्म मङ्क्षहद्रा ने कहा कि पंजाब प्रदूषण रोकथाम बोर्ड द्वारा जारी की गई रिपोर्ट से पता चला है कि इस बार पर्यावरण में प्रदूषण 44 प्रतिशत कम हुआ है जोकि अच्छा संकेत है। उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सुझाव दिया कि उनकी आम आदमी पार्टी पराली जलाने वाले मुद्दे पर राजनीति न करे। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि डेंगू पर काबू पाने के लिए विभाग की ओर से दिन-रात कार्य करने के अलावा सावधानियों के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News