खालिस्तानी रमनजीत सिंह रोमी  हांगकांग से गिरफ्तार

punjabkesari.in Friday, Feb 23, 2018 - 05:14 PM (IST)

जालंधर: खालिस्तानी रमनजीत सिंह रोमी को पुलिस ने हांगकांग से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस नाभा जेल कांड में मुख्य साजिशकर्ता के तौर पर रोमी की कई माह से तलाश कर रही थी। बताने योग्य है कि 2016 में घटे बहुचर्चित नाभा मैक्सिमम सिक्योरिटी जेल कांड में नाम आने के बाद ग्रह मंत्रालय ने रोमी खिलाफ रैड कार्नर नोटिस जारी कर दिया था जिसके बाद आज पुलिस ने रोमी को हांगकांग से गिरफ्तार कर लिया है।  

 

27 नवंबर 2016 को  नाभा जेल से 4 गैंगस्टर और दो आतंकवादी  फरार हो गए थे। जिनमें से खालिस्तानी लिबरेशन फोर्स के चीफ हरमिंदर सिंह मिंटू को पुलिस ने कुछ घंटों बाद ही गिरफ्तार कर लिया था जबकि एक अन्य आतंकवादी कश्मीर सिंह अभी भी पुलिस पहुंच से बाहर है। इस कांड में शामिल मुख्य आरोपी गैंगस्टर विक्की गौंडर पिछले दिनों पुलिस एनकाऊंटर में मारा जा चुका है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News