खन्ना में बड़ी वारदात,दिन-दिहाड़े अधेड़ का कत्ल

punjabkesari.in Friday, Jan 12, 2018 - 04:07 PM (IST)

खन्ना (बिपन): खन्ना के गांव जलाजन में दलजीत सिंह जिता नामक युवक द्वारा सरेआम गोलियां चला कर एक व्यक्ति का कत्ल कर दिया गया। मृतक की पहचान नंबरदार गुरचरन सिंह (55) के तौर पर हुई है। गोलियां लगने कारण नंबरदार गुरचरन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी दलजीत सिंह उर्फ जिता को पुलिस ने मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया है। दिन-दिहाड़े हुई इस वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल पाया जा रहा है।

बताने योग्य है कि इससे पहले भी दलजीत सिंह जिता की तरफ से इसी इलाके में वारदात को अंजाम दिया गया था। 8 जनवरी की शाम को दलजीत द्वारा  गोली चलाने कारण 5 लोग घायल हो गए थे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News