मर्यादा में रहकर मनाएं यह, Day

punjabkesari.in Monday, Feb 13, 2017 - 11:19 AM (IST)

सुल्तानपुर लोधी (धीर): प्यार एक बहती नदी है जो हर तरफ खुशियां बिखेरती है। पहले लोग वैलेंटाइन्स-डे बारे बात करते समय झिझकते थे, पर अब हर आयु/वर्ग के लोगों की सोच में बदलाव आया है। अब अभिभावक बच्चों से सहज होकर वैलेंटाइन्स वीक के दौरान मनाए जाने वाले हर एक दिन बारे डिस्कस कर सही-गलत की जानकारी देते हैं। 14 फरवरी को मनाए जाने वाले वैलेंटाइन्स-डे से एक दिन पहले किस-डे को लेकर हर आयु वर्ग के लोगों में काफी जोश है।समाज की मर्यादा को निभाते हुए किस-डे पर लड़के-लड़कियां अपने दोस्तों को उनके हाथ पर किस कर इस दिन को मनाएं।

इस संबंध में बात करते हुए मीनाक्षी व प्रिया ने बताया कि वैलेंटाइन्स वीक के दौरान उन्होंने अपने हर दिन को अपने परिवार के साथ मनाया व उनके परिजनों ने भी उनको गिफ्ट दिए। संयम का कहना है कि वह अपने दोस्तों के साथ किस-डे सैलीब्रेट करेगा। वैसे भी प्यार के लिए लड़के-लड़की का प्यार का होना जरूरी नहीं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News