‘फोटोग्राफी एक कला, इसको जीवित रखने के लिए युवा पीढ़ी को जागरूक करना जरूरी’

punjabkesari.in Monday, Aug 21, 2017 - 10:04 AM (IST)

लुधियाना (सलूजा): पंजाब केसरी गु्रप के मुख्य सम्पादक श्री विजय चोपड़ा ने फोटोग्राफी संबंधी अपने तजुर्बे सांझे करते हुए कहा कि कैमरे से फोटोग्राफी करना एक कला है। इस कला को जीवित रखने हेतु युवा पीढ़ी को जागरूक करना होगा। 


श्री विजय चोपड़ा ने पंजाबी भवन के डा. महिन्द्र सिंह रंधावा आर्ट गैलरी में लुधियाना फोटो जर्नलिस्ट एसो. की तरफ से स्वर्गीय रवि कन्नौजिया व स्व. अदितिया जेतली की याद को समॢपत 2 दिवसीय फोटो प्रदर्शनी को देखते हुए एसो. को यह भी सुझाव दिया कि वह इस प्रदर्शनी को शिक्षा संस्थानों में लेकर जाएं ताकि युवा पीढ़ी को यह पता चले कि मोबाइल से फोटो खींचना कोई कलाकारी नहीं है बल्कि एक कैमरे से फोटोग्राफी करते हुए घटना को कैमरे में कै द कर लेना ही कलाकारी है। 


एसो. की तरफ से प्रधान गुरमीत सिंह, महासचिव कुलदीप सिंह काला, हिमांशु, राजेश भाम्बी, अश्विनी धीमान, नीलकमल शर्मा, विशाल बवेजा, लक्की भट्टी, कुलदीप डंग, गुरप्रीत सिंह, नरिन्द्र महिन्द्र, निर्मल सिंह बिल्ला आदि ने श्री विजय चोपड़ा को सम्मानित करते हुए आभार व्यक्त किया। ग्रीनलैंड स्कूल के मुख्य प्रबंधक राजेश रूद्रा ने कहा कि इस फोटो प्रदर्शनी के माध्यम से लुधियाना के हर क्षेत्र की कहानी बयां हुई है। सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने भी फोटो प्रदर्शनी का आयोजन करने पर एसो. की प्रशंसा की और 5 लाख रुपए की ग्रांट देने का ऐलान किया।  


एसो. के प्रधान गुरमीत सिंह ने संस्था व फोटो प्रदर्शनी के उद्देश्य से सभी को अवगत करवाते हुए आए मेहमानों का स्वागत किया। उन्होंने यह भी ऐलान किया कि अगली फोटो प्रदर्शनी पी.सी.टी.ई. बदोवाल में आयोजित की जाएगी। संस्था की तरफ से स्वर्गीय रवि कन्नौजिया के माता-पिता व स्वर्गीय अदितिया जेतली के पिता अश्विनी जेतली को विशेष तौर पर सम्मानित किया गया। लुधियाना के वरिष्ठ फोटो जर्नलिस्ट धर्मवीर व इंद्रजीत वर्मा को सम्मानित करते हुए उनकी सेवाओं की प्रशंसा की गई। 


आई.पी.एस. अधिकारी गुरप्रीत सिंह तूर, गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब के मुख्य सेवादार प्रितपाल सिंह, पंजाबी साहित्य अकादमी के पूर्व प्रधान गुरभजन सिंह गिल, फोटो कलाकार तेजप्रताप संधू, दलजीत सिंह भंोला ग्रेवाल, रणजोध सिंह जी.एस. आटो, पैसको के चेयरमैन मेजर जनरल एस.पी.एस. ग्रेवाल, उद्योगपति राजिन्द्र गुप्ता, हीरो साइकिल के एस.के. राय, असीम नागपाल, वरिन्द्र शर्मा आदि शामिल हुए। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News