मनजीत सिंह तृणमूल कांग्रेस की पंजाब इकाई के कनवीनर नियुक्त

punjabkesari.in Wednesday, Feb 14, 2018 - 03:37 PM (IST)

चंडीगढ(कुर्ल) : आल इंडिया तृणमूल कांग्रेस के पंजाब प्रभारी अर्जुन सिंह एसएलए पश्चिमी बंगाल ने पंजाब तृणमूल कांग्रेस की पंजाब इकाई की घोषणा करते मनजीत सिंह को कनवीनर नियुक्त किया।  इसके साथ ही सरदार बलजीत सिंह को यूथ कनवीनर नियुक्त किया गया। सिंह ने कहा कि मनजीत सिंह को तृणमूल कांग्रेस का पूरे पंजाब में प्रसार करना चाहिए। उन्होंने 2019 में लोकसभा की 13 सीटों से चुनाव लड़ने तथा योग्य उम्मीदवार ढूंढने और उनकी  जीत को यकीनी बनाने के लिए पूरा संगठन तैयार करने के अधिकार भी दिए।

 

इस मौके सरदार मनजीत सिंह, बलजीत सिंह, गुरप्रीत सिंह चौहान, तरनदीप सिंह सनी,भाई पाल सिंह, संपूर्ण सिंह, सुरिन्दर सिंह सोमी तुंगवालिया,अवतार सिंह सहोता,लक्ष्मण सिंह बुढलाडा, परमिन्दर सिंह झुनीर, भुपिन्दर सिंह नागरा, महेन्दरपाल सिंह,प्रिंसीपल सुरजीत सिंह रंधावा,सरदूल सिंह आदि मौजूद थे। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News