अमरीका जाने दौरान लापता हुए पंजाबी नौजवानों का नहीं लगा कोई सुराग

punjabkesari.in Monday, Nov 13, 2017 - 06:43 PM (IST)

जालंधर/कपूरथला: तीन महीने पहले पंजाब के जिला कपूरथला, होशियारपुर, गुरदासपुर और अमृतसर के अलग-अलग गांवों के 6 पंजाबी युवक बहामा में समुद्री के रास्ते द्वारा गैर-कानूनी तरीके के साथ अमरीका जीने के दौरान लापता हो गए हैं, उनका अभी तक कोई भी सुराग हाथ नहीं लग सका है। 


इसकी पुष्टि बहमास में भारतीय हाई कमीशन ने की। उन्होंने कहा कि इस समय अटलांटिक ओशियन टापूगोलागो में किसी भी भारतीय को हिरासत में या कैद करके नहीं रखा गया है। विदेश मंत्रालय को भेजे गए एक पत्र में हाई कमीशन ने कहा है कि बहामा के उच्च आधिकारियों ने पुष्टि की है कि इस समय कोई भी भारतीय हिरासत में या जेल में बंद नहीं है। उनको वहां किसी तरह की कोई घटना होने बारे सूचना नहीं थी, जिस में पंजाबी शामिल हों। 


वहीं इन नौजवानों के परिवारों का मानना है कि उनको बहामास की कुछ इंफोर्समेंट एजेंसियों ने नौजवानों को कैद किया है। बहामास में भारतीय हाई कमीशन को बीते दिनों पंजाबी नौजवानों के लापता होने की जानकारी मिली। बहामा के अधिकारी लापता हुए पंजाबी नौजवानों बारे किसी तरह का कोई सुराग ढूंढने के लिए काम कर रहे हैं। इन पंजाबी नौजवानों के परिवारों ने भारतीय कमीशन और भारतीय आधिकारियों से मदद के लिए गुहार लगाई है। नौजवानों बारे वहां के आधिकारियों का कहना है कि किसी भी पंजाबी को यहां हिरासत में या जेल में कैद नहीं किया गया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News