गोद देने के 5  साल बाद याद आया बेटा,नहीं मिला तो उठाया यह कदम

punjabkesari.in Saturday, May 27, 2017 - 12:01 PM (IST)

अमृतसर(संजीव): पुलिस ने 5 वर्षीय बच्चे के अपहरण का मामला दर्ज किया है। बटाला रोड स्थित मुस्तफाबाद   रहने वाली दर्शन कौर के  5 वर्षीय बेटे का 2 मोटरसाइकिलों पर आए 5 युवक अपहरण करके ले गए। दर्शन कौर ने अपहरणकर्ताओं को पीछा कर अपने बच्चे को उनके चंगुल से छुड़ाने का प्रयास किया मगर वे तेज रफ्तार से भाग खड़े हुए। 


घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस कमिश्नर एस.एस. श्रीवास्तव, डी.सी.पी. अमरजीत सिंह बाजवा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच और जांच शुरू की। पता चला है कि दर्शन कौर ने करीब 4 वर्ष पूर्व उक्त बच्चा गुलशन कौर नामक महिला से गोद लिया था, जो अब दर्शन कौर पर बच्चा वापस करने का दबाव डाल रही थी। पुलिस कमिश्नर श्रीवास्तव व डी.सी.पी. का कहना है कि पुलिस आरोपियों को टे्रस कर चुकी है और किसी भी समय उनको गिरफ्तार किया जा सकता है। शहर में रैड अलर्ट भी जारी किया गया है।


ज्ञात रहे कि गुलशन कौर का 6 वर्ष पूर्व विवाह हुआ था मगर कुछ समय बाद ही उसका तलाक हो गया। इस दौरान उसने एक बच्चे को जन्म दिया, जिसको दर्शन कौर ने गोद ले लिया जबकि गुलशन कौर ने अपना दूसरा विवाह रचा लिया। अब 5 वर्ष बाद जब उसे अपने बच्चे की याद आई तो वह बच्चा वापस मांगने लगी। उसे संदेह है कि इस अपहरण कांड के पीछे गुलशन कौर का ही हाथ है। पुलिस मामले को सुलझाने में जुटी है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News