पुरानी रंजिश के चलते युवक का कत्ल

punjabkesari.in Monday, Mar 20, 2017 - 02:37 PM (IST)

बुढलाडा (मनचंदा): मेले में हुए झगड़े के कारण आज दोपहर बुढलाडा के गांव हसनपुर में एक युवक का गाडिय़ों में सवार होकर आए व्यक्तियों ने गोलियों, गंडासों व लाठियों के साथ मारपीट कर कत्ल कर दिया। पुलिस को मृतक नौजवान हरदीप सिंह उर्फ घोड़ा (35) के पिता भूरा सिंह निवासी हसनपुर ने बताया कि उसका पुत्र घर के आगे मोबाइल फोन पर बात कर रहा था कि इसी दौरान गाडिय़ों में आए कुछ व्यक्ति ने हरदीप सिंह पर हमला कर उसका कत्ल कर दिया और मौके से फरार हो गए। बताया जा रहा है कि वर्ष 2015 में हरदीप सिंह की गांव कुलहरी के एक युवक के साथ लड़ाई हो गई थी, जिसमें दोनों को चोटें आई थीं। इसको लेकर दोनों में आपसी दुश्मनी पड़ गई। कुछ समय पहले दोनों गांवों कुलहरी व हसनपुर की पंचायतों ने उनके बीच आपसी राजीनामा करवा दिया परन्तु दूसरे युवक ने बदले की भावना मन में पाल रखी थी। 

आज सुबह जब हरदीप सिंह अपने घर के आगे मोबाइल फोन पर बात कर रहा था कि गाडिय़ों में आए कुछ व्यक्तियों ने हरदीप सिंह पर गोली चला दी जिसके बाद उस पर गंडासों व लाठियों से मारपीट कर उसे मौत के घाट उतार दिया और फरार हो गए। थाना सदर बुढलाडा के प्रमुख जरनैल सिंह ने बताया कि पुलिस ने युवक का कत्ल करने के आरोप में गगनदीप सिंह उर्फ विक्की कुलहरी, शैली कुलहरी, करमजीत सिंहकुलहरी, गुरदर्शन सिंह उर्फ राजू निवासी घरांगना, गुरजीत सिंह खोखर के अलावा 6 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ कत्ल का मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News