संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की हत्या

punjabkesari.in Friday, Mar 24, 2017 - 07:10 AM (IST)

अमृतसर(संजीव): थाना छहर्टा की पुलिस ने छहर्टा स्थित प्रताप एवेन्यू में एक शव बरामद किया। मृतक की पहचान साहिब सिंह निवासी जगतपुरा के रूप में हुई, जो अड्डा टंड में वैल्डिंग का काम करता था। पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस द्वारा की गई जांच में कुछ दूरी पर लगे सी.सी.टी.वी. कैमरे की फुटेज देखने पर यह बात सामने आई कि मृतक के गांव का ही रहने वाला परगट सिंह पग्गा एक महिला के साथ साहिब सिंह के शव को सड़क पर फैंक रहा था। उसे एक वृद्ध ने काबू करने का भी प्रयास किया मगर वह उसे धक्का दे मौके से भाग निकला।

पुलिस ने परगट सिंह पग्गा व अज्ञात महिला के विरुद्ध हत्या का केस दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार आज दोपहर डेढ़ बजे के करीब लोगों ने साहिब सिंह को सड़क पर पड़ा देखा तो 108 नंबर पर सूचित किया। वैन से उतरे युवक ने साहिब सिंह की पहचान की। अस्पताल में साहिब सिंह को मृत लाया घोषित किया गया। मौके पर पहुंचे थाना छहर्टा के इंचार्ज रविन्द्रपाल सिंह ने मामले की जांच शुरू कर फॉैरैंसिक विभाग के स्टाफ को भी बुला लिया, जिस पर हत्या के मामले की परतें खुलने लगीं और आरोपी परगट सिंह पग्गा एक अज्ञात महिला के साथ सामने आ गया। मृतक के घर वालों को सूचित किया गया। मौके पर आए मृतक के भतीजे सिकंदर सिंह की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। 

क्या कहना है थाना प्रभारी का?
थाना छहर्टा के इंचार्ज इंस्पैक्टर रविन्द्रपाल सिंह का कहना है कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए भेज दिया गया है। मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हो सकेगा, जबकि परगट सिंह व अज्ञात महिला के विरुद्ध हत्या 
का केस दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी शुरू कर दी गई है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News