नाभा जेल ब्रेकः गैंगस्टर सुखचैन सिंह सुक्खी 5 दिनों के पुलिस रिमांड पर

punjabkesari.in Friday, Apr 28, 2017 - 09:27 AM (IST)

पटियाला/नाभा (बलजिन्द्र, भूपा, जगनार, जैन, गोयल) : काऊंटर इंटैलीजैंस टीम द्वारा नाभा जेल ब्रेक मामले में गिरफ्तार किए गए गैंगस्टर सुखचैन सिंह सुक्खी को सख्त सुरक्षा प्रबंधों में नाभा अदालत में पेश किया गया जहां अदालत ने उसे 5 दिनों के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। सुखचैन सिंह को अब 2 मई को फिर अदालत में पेश किया जाएगा। सुखचैन सिंह को गत दिवस संगरूर-नाभा रोड स्थित छींटेवाला गांव के पास से ए.आई.जी. काऊंटर इंटैलीजैंस गुरमीत सिंह चौहान के निर्देश पर इंस्पैक्टर शमिंद्र सिंह के नेतृत्व वाली टीम ने गिरफ्तार किया था। गैंगस्टर सुखचैन सिंह नाभा जेल ब्रेक मामले में वांटेड था। 

सुखचैन सिंह ने 27 नवम्बर को जेल ब्रेक में अहम भूमिका निभाई थी। पुलिस की प्राथमिक जांच में आया है कि सुखचैन सिंह ने सबसे आगे होकर फायर किए थे और वह आई-20 कार से फरार हो गया था, जोकि बाद में हरियाणा में से बरामद हुई थी। सुखचैन सिंह उर्फ सुक्खी पर संगरूर, भटिंडा, पटियाला और सिरसा (हरियाणा) आदि जगहों पर लूटपाट, डकैती, इरादा कत्ल के लगभग एक दर्जन केस दर्ज हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News