न्यू अशोक नगर में शरारती तत्व ने लोगों के घरों में बरसाए पत्थर

punjabkesari.in Wednesday, Nov 15, 2017 - 02:39 AM (IST)

जालंधर(राजेश): बस्ती शेख न्यू अशोक नगर इलाके में शरारती तत्व ने गली के कई घरों में पत्थर बरसा कर तोड़-फोड़ की जिसकी तस्वीर सी.सी.टी.वी कैमरे में कैद हो गई है। इस घटना की सूचना मौहल्ले के लोगों ने थाना-5 की पुलिस को दी है। 

जानकारी के अनुसार न्यू अशोक नगर गली नंबर-3 बस्ती शेख के सामने सर्वधर्म मंदिर वाली गली में देर रात लोग घरों में बैठे थे कि अचानक ही गली में एक युवक आया और लोगों के घरों में पत्थर फैंकने शुरू  कर दिए। लोग जब तक कुछ समझ पाते, पत्थर फैंकने वाला युवक फरार हो गया। लोगों ने सी.सी.टी.वी. कैमरे में कैद हुए शरारती तत्व की तस्वीर थाना 5 की पुलिस को दे दी है। पुलिस देर रात युवक की तलाश कर रही थी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News