फतेहगढ़ साहिब को टूरिस्ट सर्कट के तौर पर विकसित किया जाएगा : सिद्धू

punjabkesari.in Friday, Jun 23, 2017 - 09:44 AM (IST)

फतेहगढ़ साहिब (बख्शी) : ऐतिहासिक और धार्मिक शहर फतेहगढ़ साहिब को टूरिस्ट सर्कट के तौर पर विकसित किया जाएगा। यह बात सैर सपाटा और सभ्याचार मामलों बारे मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब विधानसभा के प्रश्रकाल दौरान फतेहगढ़ साहिब से विधायक कुलजीत सिंह नागरा की तरफ से उठाए सवाल के जवाब में कही।

सिद्धू ने कहा कि फतेहगढ़ साहिब को टूरिस्ट सर्कट के तौर पर विकसित करने के लिए यहां की ऐतिहासिक और धार्मिक इमारतों का कार्य करवाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि भारत सरकार के सैर सपाटा मंत्रालय की स्वदेश दर्शन (हैरीटेज सर्कट) स्कीम के अंतर्गत मुगल सर्कट अधीन भी आम खास बाग को विकसित किए जाने की योजना है। गुरुद्वारा फतेहगढ़ साहिब, रोजा शरीफ और जगतेश्वरी मंदिर जोकि धार्मिक और ऐतिहासिक महत्ता रखते हैं, को भी विकसित किया जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News