नवजात बच्चे के शव को कुत्तों ने नोच-नोच कर खाया

punjabkesari.in Friday, Mar 24, 2017 - 07:43 AM (IST)

जुगियाल (शर्मा): जुगियाल मार्कीट के समीप भट्ठे वाली खाली भूमि पर एक नवजन्मे शिशु का शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। उक्त शव कुत्तों द्वारा नोच-नोच खाया जा चुका था। प्रत्यक्षदर्शी लोगों ने बताया कि सुबह कुछ कुत्ते भट्ठे वाली खाली भूमि पर मांस के टुकड़ों को नोच रहे थे।

सूचना मिलते ही शाहपुरकंडी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। डी.एस.पी. कृपाल सिंह व थाना शाहपुरकंडी इंचार्ज मौके पर पहुंचे। मामले की जांच कर रहे ए.एस.आई. नछत्तर सिंह ने बताया कि उनकी जानकारी अनुसार उक्त पूर्ण विकसित शिशु था जिसे भ्रूण नहीं कहा जा सकता क्योंकि उक्त शव के पूरे हाथ, पैर, आंखें कान व शरीर का पूरा हिस्सा तैयार हो चुका था। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर डी.एन.ए. करवाने की तैयारी की है।  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News