सीमावर्ती किसानों को नहीं आने दी जाएगी कोई मुश्किल: राजनाथ सिंह

punjabkesari.in Tuesday, Oct 17, 2017 - 10:31 PM (IST)

फिरोजपुर(मल्होत्रा,कुमार): अंतर्राष्ट्रीय हिन्द-पाक सीमा की हुसैनीवाला चैक पोस्ट पर होने वाले रिट्रीट सैरेमनी को देखने के लिए पहुंचने वाले हजारों लोगों की सुविधा के लिए बनाई गई दर्शक गैलरी का मंगलवार को केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने उद्घाटन किया। 

उनके साथ पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह, विधायक परमिन्द्र सिंह पिंकी, कुलबीर सिंह जीरा, सत्कार कौर, पूर्व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष कमल शर्मा के अलावा सेना और प्रशासन के अधिकारियों ने भाग लिया। राजनाथ सिंह ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय बॉर्डर पर कृषि करने वाले किसानों को केन्द्र द्वारा विशेष सुविधाएं दी जाएंगी और कंटीली तार पार खेती के लिए जाने वाले किसानों को जो मुश्किलें पेश आ रही हैं, उनका तुरंत समाधान किया जाएगा।

विधायक पिंकी ने बताया कि गृह मंत्री के साथ हुई बातचीत में उन्होंने हुसैनीवाला चैक पोस्ट पर बने शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव के समाधि स्थल और इस पूरे क्षेत्र में लाइट एंड साऊंड सिस्टम लगाने और इसे खूबसूरत बनाने के लिए 5 करोड़ रुपए देने की घोषणा की है जबकि 5 करोड़ रुपए की राशि मुख्यमंत्री अमरेन्द्र सिंह ने देने की घोषणा की है। पिंकी ने कहा कि 10 करोड़ रुपए की लागत से इसे बेहद खूबसूरत पर्यटन स्थल बनाया जाएगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह ने सीमा सुरक्षा बल में तैनात महिला कांस्टेबल्स की सुविधा के लिए बॉर्डर पर स्वच्छ शौचालय एवं बाथरूम्ज बनाने के लिए एक करोड़ रुपए देने की घोषणा की।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News