मेरिट के आधार पर नहीं, यहां सिक्का उछालकर दी जाती है मनपसंद पोस्टिंग

punjabkesari.in Tuesday, Feb 13, 2018 - 06:57 PM (IST)

चंडीगढ़ः  आपने अक्सर ही मैच से पहले टास होती तो देखी होगी, परन्तु आप किसी लैक्चरर की नियुक्ति टास से होते पहली बार देखोगे। जी हां यह अनोखा कारनामा किया है, पंजाब के उच्च तकनीकी शिक्षा मंत्री चरनजीत सिंह चन्नी ने।

अपने दफ्तर में बैठ सिक्का उछाल रहे, यह पंजाब के कैबिनेट मंत्री चरनजीत सिंह चन्नी है , जिन्होंने लैक्चररों की नियुक्ति के लिए अजीबो -गरीब तरीका  अपनाया। दरअसल पी.पी.एस.सी. की तरफ से 37 लैक्चररों को चुना गया था। इन्हें स्टेशन अलॉट करने के लिए चरनजीत सिंह चन्नी के दफ्तर बुलाया गया। जहां चन्नी ने इन्हें खाली पड़े स्टेशनों पर फार्म भरने के लिए कहा। मैकेनिकल लैक्चररों की तरफ से फार्म तो भर दिए गए, परन्तु हद तो तब हो गई जब पॉलीटेक्निक कालेज बरेटा की एक पोस्ट के लिए 2 दावेदारों ने अपना नाम पेश किया और मंत्री साहिब ने इनके साथ भद्दा मजाक करते हुए मैरिट के आधार पर नहीं बल्कि सिक्का उछाल कर किसी एक दावेदार का चयन किया ।   

 
अकसर विरोधियों पर निशाना साधने और अपने कई कारनामों के कारण चरनजीत सिंह चन्नी चर्चा का विषय बने रहते है। लैक्चररों की नियुक्ति के लिए सिक्के वाली तकनीक का इस्तेमाल कर  चन्नी फिर से सुर्खियों में हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News