वतन लौटे पाकिस्तान से रिहा होकर 220 मछुआरे

punjabkesari.in Tuesday, Dec 27, 2016 - 08:26 AM (IST)

अमृतसर(नीरज): पाकिस्तान सरकार की तरफ से रिहा किए गए 220 भारतीय मछुआरे अंतर्राष्ट्रीय अटारी बार्डर के रास्ते अपने वतन लौट आए हैं। इन मछुआरों को कराची स्थित मालेर जेल से रिहा किया गया है। ये सभी अपनी-अपनी सजाएं पूरी कर चुके हैं। मछुआरे रहमान ने बताया कि पाकिस्तान की तरह भारतीय जेलों में भी सैकड़ों पाकिस्तानी मछुआरे कैद हैं, जो मछुआरे अपनी सजा पूरी कर चुके हैं, उनको रिहा करना चाहिए। मछुआरे जासूसी करने के लिए पाकिस्तान की समुद्री सीमा में नहीं जाते हैं, बल्कि लहरों का बहाव ले जाता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News