बादल के करोड़ों के  सरकारी घोड़े  पुलिस ने वापस बुलाए

punjabkesari.in Monday, Jul 24, 2017 - 04:52 PM (IST)

भटिंडाः पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के करोड़ों के सरकारी घोड़े पंजाब पुलिस ने वापस ले लिए हैं। 10 वर्ष तक बादल की लंबी  स्थित रिहायश में रहने वाले सरकारी घोड़ों को पुलिस विभाग जल्दी ही आधुनिक तबेलों  से निकाल कर भटिंडा के  तबेलों में शिफट करने वाली है। 

 

सरकार के अादेशों मुताबिक पुलिस विभाग ने घोड़ों के लिए साधारण स्तर के तबेलों का निर्माण करवा दिया है। पुलिस विभाग चाहे  पूर्व मुख्यमंत्री की रिहायश से वापस लिए सरकारी घोड़ों के साथ नौजवानों को प्रशिक्षण देने की बात कर रहा है परन्तु हकीकत में यह कार्रवाई पिछली सरकार की सुविधाअों को वापस लेने की कड़ी का ही एक हिस्सा है।


बादल ने घोड़ों पर लगाए थे करोड़ों रुपए

गौरतलब है कि साल 2007 में  अकाली -भाजपा सरकार बनने के बाद बादल की लंबी स्थित रिहायश के स्टड फार्म में पंजाब आर्म्ड बटालियन के करोड़ों की कीमत के अलग -अलग नसलों के 6 सरकारी घोड़े लाए गए थे। करीब 10 सालों तक यह घोड़े बादल की रिहायश की शान बन कर रहे। बढ़िया किस्म के नसली घोड़े रखने के शौकीन बादल परिवार ने बाकायदा इन घोड़ों के लिए आधुनिक तबेले बनाने के साथ-साथ इनके खाने -पीने और  संभाल के लिए विशेष स्टाफ रखा था। 


पुलिस का है अलग तरक


पुलिस उच्च आधिकारियों का इस कार्रवाई को लेकर एक अलग तर्क है। उनका कहना है कि इन सरकारी घोड़ों के साथ बच्चों और नौजवानों को प्रशिक्षण दिया जाएगा परन्तु भटिंडा में किसी स्टड फार्म का इंतज़ाम नहीं किया गया है। इन घोड़ों के लिए पुलिस आधिकारियों द्वारा लाल सिंह बस्ती में खस्ता पुलिस क्वार्टरों के पीछे आम तबेले बनाए गए हैं। दिलचस्प बात यह है कि अलग -अलग थानों के प्रभारियों को इन घोड़ों की संभाल के लिए जिम्मेदारी दी गई है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News