कांग्रेसी पार्षद देव को पार्टी ने कारण बताओ नोटिस जारी किया

punjabkesari.in Saturday, Apr 29, 2017 - 10:04 AM (IST)

जालंधर  (खुराना): वार्ड नम्बर 42 के कांग्रेसी पार्षद बलदेव सिंह देव को पंजाब कांग्रेस ने कारण बताओ नोटिस जारी कर 7 दिन में जवाब देने को कहा है। पार्टी प्रधान कैप्टन अमरेन्द्र सिंह की ओर से यह नोटिस पार्टी महासचिव इंचार्ज संदीप संधू ने जारी किया है जिसमें लिखा गया है कि आपने विधायक रिंकू के खिलाफ  प्रैस में जाकर बयानबाजी की है और चुनावों में बागी उम्मीदवार सुरेंद्र महे के पक्ष में कार्य किया। ऐसी पार्टी विरोधी गतिविधियों का जवाब दें वर्ना पार्टी से पक्के तौर पर बर्खास्त कर दिया जाएगा।  गौरतलब है कि पार्षद देव ने विधायक रिंकू के खिलाफ  मोर्चा खोलकर उनसे 10 सवालों का जवाब मांगा था पर रिंकू ने इसकी शिकायत पार्टी हाईकमान से की थी, जिसके चलते तुरंत एक्शन ले लिया गया। माना जा रहा है कि जल्दी ही कुछ अन्य कांग्रेसी पार्षदों को भी विधायक की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। खास बात है कि रिंकू को कांग्रेस के आधा दर्जन पार्षदों का विरोध झेलना पड़ा था पर फि र भी उन्होंने जीत प्राप्त की।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News